फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वाषिर्कोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद में स्थित अर्श पब्लिक स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करते हुए उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटते हुए खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत, नाटक, कव्वाली, देश भक्ति, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर अभिभावक भावविभोर हो गए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन एवं ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। बच्चों से कहा कि वह शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि शिक्षित लोगों की ही समाज में पहचान बनती है। अच्छी शिक्षा से ही जीवन का विकास संभव है। प्रबंधक लालजी यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले दर्जनों विद्यार्थियों प्रबंधक ने मेडल प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर नरेंद्र कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, रामजनम कवि, अनिल पांडेय, रामलाल यादव, सुधीर सिंह, लल्लन यादव, राजेश गुप्ता, गरीब राम, राहुल साहू, केशव यादव, कतवारू मौर्या, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रबंधक लालजी यादव तथा संचालन सुभाष यादव ने किया। अंत में प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें