फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में 32 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यातायात माह के तहत पूरे जनपद में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को हुई वाहन चेकिंग के दौरान अभियान में कुल 32 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से तीन लाख 28 हजार रुपये समन शुल्क जमा कराया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी द्वारा नगर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर भुतहियाटाड़ के पास वाहन चेकिंग की गई। यातायात प्रभारी ने चेकिंग के दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। हेलमेट न लगाने और कागजात सही न होने पर 16 बाइकों का चालान किया गया। इसके साथ अन्य मार्गो से 14 हजार समन शुल्क जमा कराया गया। बताया कि चेकिंग के समय आने-जाने वालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
सुहवल संवाददाता के अनुसार सोमवार की देर शाम तक प्रभारी निरीक्षक केके सिंह की देख-रेख में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 347 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें 12 का चालान करने के साथ ही 300 वाहनों से कुल तीन लाख दो हजार रुपये समन शुल्क के रूप में जमा कराया गया। वाहन चेकिंग से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ियों को घुमाकर वापस लौटते नजर आए।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ जलालाबाद शहीद चौक पर वाहनों की चेकिंग की। अनियमितता पाए जाने पर चार बाइकों का चालान करने का साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों से 12 हजार सम्मन शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें