फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महिला शक्ति जागृति के लिए मिशन साहसी आत्मरक्षा प्रदर्शन का आयोजन लंका मैदान में मंगलवार को किया गया। जिसमें लगभग 570 छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डॉ अनुपमा सिंह, संस्कार भारती की अध्यक्ष अनीता यादव, महिला थानाध्यक्ष निधि गुप्ता ने छात्राओं के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर अपने-अपने विचार रखे। कहा कि वर्तमान समाज में छात्राएं स्वयं के आत्मबल को मजबूत कर महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, शोषण को रोकने, उनकी आवाज को बुलंद करने तथा आत्म निर्भर हो स्वयं की रक्षा कर सकती हैं। वर्तमान समाज में कोई भी ऐसा पद नहीं जिसको मातृत्व शक्ति ने सुशोभित न किया हो। हम सभी को समाज में उत्पन्न हो रही नारी शक्ति के प्रति विकृतियों को साहस से डटकर सामना करना होगा, तभी समाज को सही दिशा में ले जाया जा सकता है। विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं के हित मे बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से पूजा श्रीवास्तव, अनुज मिश्रा, डॉ इंदीवर पाठक, डॉ संजय चतुर्वेदी, कामदेश्वर सिंह, सुधांशू सिंह, विशाल, हर्षित, रोशन, अर्पित, पल्लवी, आँचल, तृप्ति, खुसबू, सारंग, कुलभूषण, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें