फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रत्येक वयस्क नागरिक का मौलिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को तहसीलदार आलोक कुमार ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया। कहा की लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मतदान प्रत्येक वयस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। मतदान से वह देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकता है। मतदान में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि युवा जागरूकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते हैं। मतदान से संबंधित सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल, शिवा गुप्ता, प्रेमलता यादव, संगीता, प्रतिभा, पन्ना, श्रेया उपाध्याय, जोया खातून, रातरानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें