फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षो से बंद है ताडीघाट स्टेशन का शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। सरकार जहां गांवों को पूर्णता खुले में शौच करने के लिए अभियान चला रही है। खुले में शौच मुक्त करने का दावा ठोक रही है। जबकि यह धरातल पर मूर्तरूप नहीं ले रहा है। रेल महकमा इसके प्रति पूरी तरह से उदासीन बना है। इस कारण खुले में शौच करने को रेल यात्री मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के अंतर्गत ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर महिला एवं पुरुष यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बना है। वह विभागीय अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के चलते वर्षों से ताला बंद है। जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर शौच करने जाना पड़ता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट के मध्य चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन दिन में तीन बार अप डाउन करती है। इस ट्रेन से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं। यात्रियों ने बताया कि इस पर हमेशा ताला लटकने के चलते लोगों को विशेषकर महिलाओं को शौच करने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि इसका रंगरोगन, मरम्मत तो समय-समय पर होता रहता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के उदासीनता एवं लापरवाही के चलते इस पर ताला लटका हुआ है। यात्रियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन शिकायत केवल आश्वासन तक रह गई। इस संबंध में ताड़ीघाट स्टेशन अधीक्षक अमरकांत ने बताया कि पानी की व्यवस्था न होने से शौचालय नहीं खुल पा रहे हैं, उन्होंने बताया कि इसे लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि संबंधित विभाग के द्वारा पानी की व्यवस्था होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें