फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े खंभे आवागमन में बन रहे बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर की सड़कों का तो चौड़ीकरण हो गया, लेकिन वर्षों पहले लगे विद्युत खंभे अभी भी अपने पुराने स्थान पर ही खड़े हैं। कई मार्गों पर खंभे लगे होने की वजह से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात दीगर है कि विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर की प्राय: सभी सड़कों के किनारे विद्युत आपूर्ति के लिए वर्षों पहले विभाग की तरफ से बिजली खंभे लगवाए गए थे। नगर पालिका द्वारा तमाम सड़कों का चौड़ीकरण कराते हुए पटरियों का निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन बिजली खंभों को किनारे नहीं किया गया। नगर के कचहरी मार्ग पर जिला पूर्ति कार्यालय जाने वाले मोड़ पर सड़क पर ही विद्युत खंभा खड़ा है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के अंधेरे में अंजान लोग आए दिन टकराकर घायल हो रहे हैं। खंभे से कुछ ही दूरी पर स्थित सरजू पांडेय पार्क में आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होता रहता है। इस दौरान यहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। खंभे के सड़क पर होने की वजह से चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं, जिससे घंटों लोग जाम में परेशान होते हुए इस खंभे को कोसते हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति रौजा ओवरब्रिज के बगल से निकलने वाली सड़क की है। यह सड़क रोडवेज होते हुए सिटी स्टेशन, लंका, अंधऊ बाईबास मार्ग तक जाती है। सड़क काफी संकरी है। इससे आमने-सामने से छोटे चार पहिया वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हो पाता है। भाजपा कार्यालय के पास मार्ग पर ही खंभा खड़ा है। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही है। मार्ग से दो आटो आमने-सामने से निकल सकते हैं, लेकिन खंभे की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। खंभे की वजह से सुबह से लेकर शाम तक आवागमन करने वालों को जाम का झाम झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें