फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन लूट रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के लिए किए जा रहे जमीन अधिग्रहण और जमीन की जबरिया लूट आदि को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इसके पूर्व अखिल भारतीय किसान महासभा तथा रेल प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान झिंगुरपट्टी से जुलूस की शक्ल में यहां पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली यह सरकार पूरी तरह से मतलब परस्त है। हमारी मांगें जायज हैं और इनके पूरा होने तक आंदोलन चलेगा। धरना के बाद जिलाधिकारी के नाम नौ सूत्री मांग पत्र दिया गया।
विज्ञापन

किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि रेलवे लाइन के नाम पर लिए जा रहे जमीन के अधिग्रहण में कानून 2013 का पालन नहीं किया जा रहा है। किसानों की जमीन लूटी जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। लूट से जमीन को बचाने के लिए एक अक्तूबर से ही भगत सिंह पार्क में धरना दिया जा रहा है। शासन प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नही हुई। किसान अपने हक ही तो मांग रहे हैं जबकि सरकार उनकी जमीन को जबरदस्ती लेना चाहती है। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा साफ नजर आ सरा है। नई रेलवे लाइन के नाम पर भूमि अधिग्रहण के बारे में जिला प्रशासन भी सही जानकारी नहीं दे रही है। गलत जानकारियां दे कर किसानों को भरमाया जा रहा है। गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सही तरीके से किसानों की जमीनों का मुआवजा नहीं दिया गया तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर शशिकांत कुशवाहा, विजय बहादुर सिंह, दीपक सिंह, मटरू सिंह, प्रमोद कुशवाहा, सुग्गी देवी ज्ञानचंद मौर्या, रुकमणि देवी, योगेन्द्र भारती, राजेश बनवासी, मुसाफिर कुशवाहा, गुलाब सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता चंद्रिका कुशवाहा तथा संचालन राम प्यारे राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें