फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में सूची से काटे गए मृतकों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। ग्रामसभा बरहपुर में सोमवार की शाम दो पूर्व प्राथमिक विद्यालयों पर खुली बैठक हुई। इसमें ग्राम विकास अधिकारी सर्वजीत कुमार ने आवास, विकलांग, वृद्धा तथा विधवा पेंशन पर विस्तार से चर्चा की। मृतकों का नाम सूची से काटते हुए कुछ नए नामों की सूची भी बनाई। नए आवास के लिए मानक बताते हुए कई नाम नोट किया गया। ओडीएफ के बारे में भी चर्चा करते हुए ग्रामसभा में हर परिवार को शौचालय बनवाने की जरूरत पर जोर दिया गया। प्रधान ने बताया कि इतने बड़े गांव में मात्र 205 शौचालयों का पैसा आया है, जिसमें 102 शौचालय बन चुका हैं। बरसात बंद होते ही शेष बन जाएगा। गांव के लोगों ने ग्रामसभा में राशन के दुकानदारों द्वारा कार्डधारकों का शोषण किए जाने कि शिकायत की। अधिकारियों से जांच कराने की मांग की। इस मौके पर ग्रामप्रधान अर्चना सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सर्वजीत कुमार, प्रधान पति मुन्ना सिंह, प्रेमप्रकाश, पवन गुप्ता, शिवशंकर कुशवाहा, दूधनाथ, बसावन राम, फूला देवी, तुलसी, रमेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें