गाजीपुर। सत्रह सूत्री मांगों को लेकर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को कृषि भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। दिन में दो बजे बाइक जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होता हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं। मांगों को समर्थन में हम लोग तब तक लड़ाई लड़ेंगे, जब तक की मांगें पूरी नहीं हो जाती है। हम अपनी उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना के बाद दिन में दो बजे अध्यक्ष रामअवध यादव, मंत्री उदयराज सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। जुलूस लंका, शास्त्रीनगर होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे, मंत्री ओमप्रकाश यादव, सुभाष सिंह, जमुना यादव, अरविंद कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अतुल यादव, जयप्रकाश विश्वकर्मा, शिवशंकर वर्मा, भोला राम, गजेंद्र प्रताप सिंह, उदयभान मौर्या, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार पांडेय, विजय कुमार, अनुराग सिंह, प्रीतेश सिंह, सूर्यबली यादव, छाया सिंह, अंकित कुमार सिंह, सुनील सिंह, शिवशक्ति सिंह, संदीप, सरोज, सौरभ, प्रदीप, भाष्कर दुबे आदि मौजूद रहे।