गाजीपुर। सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पांचवें दिन शनिवार को भी डाक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। मंडल के सभी 326 ग्रामीण अंचलों के शाखा डाकघर बंद रहे। इससे रजिस्ट्री, स्पीट पोस्ड, बचत बैंक जमा-निकासी आदि कार्य पूरी तरह से ठप रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान देती, तब तक हम लोग काम पर नहीं लौटेंगे। मुख्य डाकघर परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर धनंजय सिंह, उपेंद्रनाथ सिंह, सर्वेश यादव, मनोरमा सिंह, मनभावती देवी, प्रेमचंद्र सिंह, शिवप्रकाश सिंह, रामाश्रय राम, बिकाऊ कुशवाहा, देवेश कुमार, जोगिंदर राम, राजेंद्र पांडेय, श्रीराम चौहान, विरेंद्र राम आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता घनश्याम सिंह तथा संचालन जीडीएस संघ के संरक्षक श्रीनाथ सिंह ने किया। मरदह संवाददाता मांगों के समर्थन में उप डाकघर के कर्मचारी पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर कर्मियों ने कहा कि सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। मांगे माने जाने तक हम हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारीयों सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच बाजार में जुलूस निकाला। इस अवसर पर राजनाथ, सत्यप्रकाश, विरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अमरजीत, शिवधार यादव, रामविलास शर्मा, रामविलास चौरसिया, प्रभुनाथ सिंह, गिरजा सिंह, हरिकेश यादव, दिवाकर पांडेय, गुड्डू सिंह, बृजराज, रामप्रवेश, सुग्रीव आदि उपस्थित रहे।