गाजीपुर, नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवां गांव के शहीद शेषनाथ इंडेन गैस सर्विस के पास शनिवार को बाइक सवार दंपति की नीलगाय से टक्कर हो जाने के कारण नीलगाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दवोपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (38)अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। धरवां गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सड़क पार कर रहे नीलगाय से टक्कर हो ीगई। इससे बाइक चला रहे गुड्डू यादव और उनकी पत्नी घायल हो गई।