फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को समता भवन पार्र्टीं कार्यालय पर हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने कहा कि जो विकास प्रदर्शनी के नाम पर भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इसे जनपद की आम जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की धोखे बाजी और फरेब को कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा। जो काम होता है दिखता है। उसे प्रदर्शनी करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने चार वर्षो में कोई विकास काम नहीं किया। पार्टी के पूंर्व विधायक सुब्बा राम के पिता का स्वर्गवास एवं सैदपुर विधायक सुभाष पासी के चाची के आकिस्मक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इस मौके पर निजामुद्दीन, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, अशोक विंद, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, अर्जुन राय, अनिल निषाद, कमलेश यादव, लालजी गुप्ता, विजय शंकर पाल, जगत मोहन बिंद, अमला यादव, जवाहर यादव, परशुराम बिंद, शिवशंकर यादव, अक्षय यादव, सुनील यादव, रविंद्र यादव, रामलाल प्रजापति, रामशीष यादव, विजय यादव, नंदलाल कश्यप, आत्मा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें