फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अभिभावक संघ ने मंगलवार को शाह फैज पब्लिक स्कूल के गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मारुति राय ने कहा कि अगर अभिभावकों का शोषण नहीं रुका, तो संघ आंदोलन को धार देगा।
विज्ञापन

सभा में सुप्रोतिम बागची ने कहा कि निरंतर फीस वृद्धि से अभिभावक परेशान हो चुके हैं। प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की शुल्क वृद्धि प्रत्येक निजी विद्यालय कर रहे हैं। समीर राय ने कहा कि पिछले वर्ष अभिभावक एवं प्रबंधकोें की बैठक प्रशासन के साथ हुई थी। जिसमें यह आश्वासन दिया गया था कि इस वर्ष फीस वृद्धि नहीं होगी लेकिन पुन: फीस वृद्धि की गई है। सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि निजी विद्यालय अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्रशासन को भी हमने इस संबंध में पत्रक दिया था। लेकिन प्रशासन का रवैया भी इस संदर्भ में उदासीन बना हुआ है। अभिभावक संघ के मीडिया प्रमुख श्याम चौधरी ने कहा कि 21 मार्च को हम राइफल क्लब में जिलाधिकारी से पुन: वार्ता के लिए मिलकर निजी विद्यालयों में हो रही लूटखसोट को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन देंगे। धरना के दौरान शाह फैज स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी आए और उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हमें अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। धरना में उपेंद्र राय, अभिषेक श्रीवास्तव, पयाम सिद्दीकी, विजय कुमार ओझा, अमित सिंह, सुनील सिंह, आकाशदीप, सोमेश मोहन, सतीश कुमार पांडेय, दीपक, मिथिलेश यादव, जेपी राय, धनंजय कुमार, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें