बिरनो (गाजीपुर)। ब्लाक अंतर्गत तियरा गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शनिवार को रैली की आयोजन किया गया था। रैली निकालने से पहले ही शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार न होने के कारण मौके पर पहुंची महिलाएं विरोध में नारेबाजी करने लगी। महिलाओं का आरोप था कि शौचालय निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट आदि का प्रयोग किया गया है। आरोप लगाने वाली महिलाओं में मालती, लालती, चंद्रवंती, कौशिला, आशा, सरिता, बसंती, सुभावती, सुशीला, अर्चना आदि शामिल थी। उधर, एडीओ पंचायत ने निर्माण कार्य पल्ला झाड़ते हुए बताया कि यह कार्य ठेकेदार की तरफ से कराया गया है। ग्रामीण लिखित शिकायत दर्ज कराए तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सफाई कर्मी, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान मौजूद थे।