फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से देश की आम जनता निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को हुई। इस मौके पर सहकारिता चुनाव, बूथ कमेटी के गठन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में विशेष रूप से फूलपुर विधानसभा में जाकर चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यों में रुचि लेने की हिदायत देते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश की आम जनता निराश हो चुकी है। जनता के सुख-दुख से इन सरकारों का कोई लेना-देना नहीं है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। सरकार विरोधी दल के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित करने का काम कर रही है। पीएनबी घोटाले का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सारी लूट का जिम्मेदार केंद्र सरकार है। प्रधानमंत्री देश की चौकीदारी करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने का आह्वान करते हुए जनता के बीच जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जैहिंद यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल यादव, राजेश यादव, रामलाल प्रजापति, अवधेश यादव, शिवशंकर, रामप्रकाश यादव, मन्नू सिंह, अशोक कुमार, चंद्रिका यादव, दिनेश यादव, रामाशीष यादव, अमला यादव, सुरेश यादव, नन्हे खां, अर्जुन राय, नंदलाल यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें