फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 2611613 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पहली जनवरी 2018 के आधार पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसके बाद जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 26 लाख 11 हजार से अधिक हो गई है। सबसे ज्यादा मतदाता जखनिया विस में तो सदर में इनकी संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन

पहली जनवरी 2018 के आधार पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया। 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम में 27345 लोगों ने सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इसमें जखनिया (सु रक्षित) में 3845, सैदपुर (सुरक्षित) में 6021, गाजीपुर में 4148, जंगीपुर में 3095, जहूराबाद में 3784, मुहम्मदाबाद में 3432 तथा जमानिया में 3020 लोगों ने सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड चिन्हित कर उनके नाम हटाए गए। आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 26 लाख 11 हजार 613 मतदाता हैं। सबसे अधिक जखनिया और सदर में सबसे कम मतदाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया (सु रक्षित) में 400750, सैदपुर (सुरक्षित) में 358469, गाजीपुर में 339290, जंगीपुर में 346406, जहूराबाद में 377650, मुहम्मदाबाद में 394813 तथा जमानिया में 394235 मतदाता हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षण के दौरान प्रयास किया गया है कि कोई नाम छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें