फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पूर्व आरपीएफ और जीआरपी चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट में आई आरपीएफ और जीआरपी ने रवविार को स्थानीय स्टेशन सहित सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅलाया। इसको लेकर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ निरीक्षक एस पाठक, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जयदीप सिंह, खालिद जमा खां के नेतृत्व में जवानों ने संदिग्ध यात्रियों के झोला, बैग सहित उनकी तलाशी लेने के साथ साथ रेलवे सुरक्षा बल टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 182की आकस्मिक परिस्थितियों में प्रयोग करने की जानकारी भी दी। यात्रियों से सीधा संवाद करते हुए यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की मदद के लिए आरपीएफ के टोल फ्री नंबर182 पर सूचना देने की बात को बताए। इस चेकिंग अभियान में आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक केपी सिंह, घनश्याम यादव, कामेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार राय, सुदामा प्रसाद जीआरपी के अनिल सिंह उमेश यादव आदि शामिल रहे। पूछे जाने पर जीआरपी प्रभारी जयदीप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय जीआरपी क्षेत्राधिकारी ने सकलडीहा, धीना जमानिया, गहमर से लगायत बिहार सीमा से सटे कर्मनासा नदी के रेल पुल तक एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें