फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान-बाउंड्रीवाल गिराकर नहर को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के कट्या लहंग में नहर को पाटकर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर शुक्रवार को नहर विभाग के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नहर को पाटकर बनाए गए घर, बाउंड्रीवाल और सीढ़ियों को तोड़कर परजीपाह से लेकर चावनपुर गनी और कट्या लहंग तक नहर के भू-भाग को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लघुडाल संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कट्या लहंग ग्रामसभा के जिन-जिन व्यक्तियों ने नहर को पाटकर आवास या दूसरे निर्माण करा लिए थे, उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में उनका निर्माण खाली करवाया गया। इनमें मुख्य रुप से दुखंती गुप्ता का दो मंजिला मकान गिराया गया। जबकि दुर्गादत्त का पक्का बरामदा, बद्री सिंह के ट्यूबल की बाउंड्री और एक तरफ की दीवार, रामाशीष सिंह की सीढ़ी, दूजा राजनेत विद्यालय की बाउंड्रीवाल, अनिल सिंह की बाउंड्री और लालमुनी सिंह का दो मंजिला बरामदा की हद तक पड़ने वाले क्षेत्र को गिराया गया। इस मौके पर एई नहर विभाग संजय कुमार सिंह, विजय, उपजिलाधिकारी भगवानदीन क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद अनिल राय, प्रभारी थाना अध्यक्ष नंदकुमार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में नहर पर किए गए अवैध कब्जे को तोड़ते समय अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। मालूम हो कि नहर पर वर्षों से दर्जनों लोगों का अवैध अतिक्रमण था। कट्या लहंग निवासी संतोष पटेल ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग किया था। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें