सुहवल। रेवतीपुर ब्लाक के पकड़ी के ग्रामीणों ने छात्र नेता अनुप राय के नेतृत्व में रेवतीपुर खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने बताया कि पकड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में विभागीय कर्मचारियों और अध्यापकों की उदासीनता के चलते मध्याह्न भोजन नहीं बनना सहित तमाम दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर व्यवस्था को सही ढंग से संचालित नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्र नेता अनूप राय, विक्रमादित्य, नीरज, अभय नारायण, सुमित, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामला गंभीर है। इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।