फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया ख्रीस्त राजा का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजाओं के राजा ख्रीस्त राजा के पर्व के अवसर पर रविवार को सिंचाई चौराहा स्थित लूदर्स कैथोलिक चर्च से सुबह मसीही समुदाय के लोगों ने फादर दिलराज के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। झांकियों के साथ निकली यात्रा अर्बन बैंक, लंका, बड़ीबाग, चुंगी होते हुए पुन: चर्च में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल समुदाय के लोग प्रभु ईसा मसीह की आराधना करते और लोगों को उनका संदेश देते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल बालिकाएं पुष्प वर्षा करते चल रही थीं। गायक मंडली ईसा मसीह के सम्मान में भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना करते हुए चल रही थी। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में सेंट जांस स्कूल तुलसी सागर के वाइस प्रिंसिपल फादर अंतोनी सामी ने प्रभु का संदेश देते हए कहा कि ईसा मसीह का राज्य सार्वभैमिक एवं विश्वव्यापी है। उनका राज्य सर्वोपरि है, जो युगों-युगों तक रहेगा। उनका राज्य अलौकिक एवं आध्यात्मिक है। वे दुनिया के अंत में भले और अच्छे का न्याय करने आएंगे। अंत में देश-दुनिया में सबके बीच भाईचारा एवं अमन-चैन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सेंट जांस स्कूल के प्रिंसिपल गुरु संताराज, फादर बालास्वामी, सिस्टर अल्फोंसा, सिस्टर एन्विटा सहित समुदाय के लोग मौजूद थे। दुबिहा संवाददाता के अनुसार हार्टमनपुर मिशन में आज ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया। फादर पी विक्टर एवं फादर सुशील के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा चर्च से चलकर उतरांव मोड़ होकर हार्टमनपुर चर्च में आकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिस पर प्रभु दु:खियों को दिलासा देते हैं और उनके घावों पर पट्टी बांधते हैं आदि संदेश लिखे थे। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर सुशील, सुपीरियर सिस्टर अभया, सिस्टर लतिसिया, सिस्टर हेलेन, सिस्टर अंशू, सिस्टर ममता, सिस्टर मजेला, विनोद, दिनेश, गीता, रमायण राम, प्रभु हंस, रणजीत, हरिप्रिया शरण, मीरा, मीना, श्याम बिहारी, पूर्णमासी, सुभाष, निर्मल, निठाली, ओमप्रकाश, विपिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें