फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम न होने से नहीं डाल सके वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में बुधवार को विभिन्न निकायों के सैकड़ों की संख्या में लोग मतदान से वंचित रह गए। इसमें बहुत से लोग जहां सूची से नाम गायब होने के कारण मतदान नहीं कर सके, वहीं कई लोग पहचान पत्र के अभाव में वोट नहीं डाल सके।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के तहत जिले के आठ निकायों में बुधवार को मतदान हुआ। तीन नगरपालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों में कराए गए चुनाव में सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर लोगों के वोट डालने पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे लोगों को उस समय बेहद निराशा हुई, जब उन्हें वोट डालने से रोक दिया गया। वजह दर्जनों की संख्या में जिले के विभिन्न निकायों के बूथों पर पहुंचे इन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं था। वहीं बहुत से मतदाता पर्ची संग कोई विकल्प न होने के कारण वोट नहीं डाल सके। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के महिला डिग्री कॉलेज स्थित एक बूथ पर पूजा, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर लाल दरवाजा की उर्मिला, रमावती, कपूरपुर की सीमा, पूजा गुप्ता, राधेश्याम, सलमा, वकील अहमद, नूरजहां, रुखसाना, दीपक, आलिया, शोभनाथ, साहिल, राकेश, मिश्रबाजार की शशि राय, चंद्रावती, ललिया, विकास गुप्ता, रोहित, सदरे आलम, अजूबी परवीन, चुंगी स्थित कृषि प्रक्षेत्र स्थित बूथ के बड़ी बाग निवासी मतदाता नलिनी राय, अभिषेक राय सहित कई अन्य लोगों का नाम सूची में नहीं था। सूची में नाम न होने के कारण ये लोग वोट डालने से वंचित रह गए। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार वार्ड संख्या-1 निवासी कृष्णमणि राय का नाम सूची में नहीं था। जमानिया संवाददाता के अनुसार वार्ड संख्या-13 के सुरेंद्र कुमार, दुलारी देवी, शंकर, सुनील, ममता, रामदुलार, अंजू, सविता, संदीप, रेलवे स्टेशन के वार्ड संख्या-17 के शिवशंकर, अरुण, रजत, रीमा, मीरा, सुधा, नंदकिशोर, संदीप, मनीषा, प्रिंस, दीपमाला, अर्चना, प्रीति, अंशू, सोनी, रेखा, प्रिया, नीलकमल, विशाल, मनोरमा, दुर्गा, प्यारे, सीमा, मोहन, मुकेश, प्रीतम, रीना के साथ ही कई अन्य लोग मतदाता सूची में नाम न रहने से मताधिकार से वंचित रह गए। इसमें से बहुत सारे लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र, आधार, डीएल आदि था। इन मतदाताओं ने बताया कि कुछ महीने पहले संपन्न विस चुनाव में इन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया था। कमोबेश इसी तरह सैदपुर एवं जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई मतदाता सूची में नाम न होने तथा विकल्प के अभाव में वोट नहीं डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें