फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरहनी पुलिया के पास भितरी-सैदपुर मार्ग पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दौड़कर चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया और चालक की धुनाई कर दी। इस बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने चालक को एक कमरे में बंदकर पुलिस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शादियाबाद-सैदपुर मार्ग बबुरहनी पुलिया के पास मृत महिला का शव रखकर जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम सत्यम मिश्र मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। एक घंटे बाद जाम समाप्त होने के बाद आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

निजामपुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी चंदा देवी (35) अपने पुत्र मनीष के साथ बाइक से भितरी बाजार गई थी। बाजार करने के बाद वह घर वापस आ रही थी। बबुरहनी पुल के पास मनीष बाइक खड़ा कर लघुशंका करने चला गया। तब चंदा देवी बाइक के पास खड़ी थी। इसी बीच शादियाबाद की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक चंदा देवी को रौंदते हुए भागने लगा। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने बाइक से ट्रक का पीछा कर मुड़ियार प्राथमिक विद्यालय के पास रोक दिया। चालक को उतारकर उसकी धुनाई करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने चालक को ग्रामीणों को चंगुल से बचाकर एक कमरे में बंद कर दिया। साथ घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस चालक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम सत्यम मिश्र पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें