गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का कार्यकर्ता सम्मेलन आरटीआई परिसर स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद को कमजोर न समझें। अगर किसी पर कोई अत्याचार होता है तो एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगा। सम्मेलन में जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि मांग पूरा होने तक संगठन खामोश नहीं बैठेगा। जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमसे छल कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बिरनो अंजू चतुर्वेदी, सरस्वती मिश्रा, सावित्री देवी, विद्या देवी, अमिषा गुप्ता, रचना सिंह, संजू यादव, जिला महामंत्री राममूर्ति सिंह, सीमा मौर्य, रेखा पासवान, सुनीता पांडेय, सरोज देवी, नीतू जायसवाल, गीता भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थीं।