गाजीपुर। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर लालदरवाजा फीडर की ट्राली में सोमवार की सुबह आग लगने से सभी फीडरों की आपूर्ति साढ़े तीन घंटा ठप रही। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में 12 बजे आपूर्ति शुरु होने के तुरंत बाद लाल दरवाजा में एलटी का तार टूटकर गिरने से पुन: बत्ती गुल हो गई। तार को दुरुस्त कर करीब एक घंटा बाद आपूर्ति सुचारू की गई।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति के दौरान अचानक प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर लालदरवाजा फीडर की ट्राली में आग लग गई। इससे इस फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन विजय के साथ ही अन्य कर्मियों ने जले हुए ट्राली को बाहर निकाला। मरम्मत होने की लायक न होने पर दूसरी ट्राली लगाकर दिन में 12 बजे सप्लाई शुरू की। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। आपूर्ति शुरु होने के कुछ ही मिनट बाद लालदरवाजा मुहल्ला में इलाहाबाद बैंक के पास एलटी का टूटकर गिर गया, जिससे पुन: बत्ती गुल हो गई। लाइनमैनों ने तार को ठीक कर एक घंटा बाद आपूर्ति सुचारू कराई। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि सुबह करीब 8.25 पर लालदरवाजा फीडर की ट्राली में आग लग गई, जिससे सप्लाई बंद हो गई। दूसरी ट्राली लगाकर दिन में 12 बजे सप्लाई शुरु कराई गई। इसी दौरान लालदरवाजा में तार टूटने से इस फीडर की आपूर्ति पुन: एक घंटा तक ठप रही।