फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज की घटना को लेकर पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने सोमवार को आस्तीन चढ़ा ली। घटना की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व महामंत्री पप्पू प्रजापति ने कहा कि छात्राओं पर लाठी बरसाकर तानाशाही का परिचय दिया हैै। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। राहुल कुशवाहा ने कहा कि छात्रों का दमन-उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने लाठीचार्ज के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने उपस्थित छात्रों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। पुतला दहन के समय सुरेश कुमार मौर्य, अभिषेक कनौजिया, अमित गुप्ता, राहुल यादव, हेमंत साहनी, शोभित राय, अमित तिवारी, विनोद तथा प्रमोद कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें