फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में रही शक्ति की आराधना की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जिले के सभी देवी मंदिरों में शक्ति की आराधना की धूम रही। देवी भक्तों ने शक्ति स्वरूपा का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम पर जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों के भक्तों ने पहुंचकर मां के दरबार में मत्था टेककर उनका दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जगत जननी के जयकारों और देवी गीतों से मंदिर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन का विधान है। नवरात्र में कई घरों में जहां कलश की स्थापना कर सुबह-शाम शक्ति की आराधना की जा रही है। वहीं देवी के दर्शन-पूजन को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से रात तक मां के पूजन-अर्चन की धूम है। गहमर स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो जा रहा है। यह क्रम देर शाम तक बना रह रहा है। भक्तों की तरफ से मंदिर परिसर में लगी पूजा सामग्री की दूकानों से पूजन सामग्री चुनरी, फूल-माला, नारियल, धूप-दीप आदि की खरीदारी कर उसे मां के चरणों में अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है। शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, हमीद सेतु स्थित काली मंदिर और नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर के साथ ही अन्य देवी मंदिरों पर दिन भर दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, करीमदुदीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, अमवा की सती मइया, सादात स्थित मां काली, मतसा कसबा स्थित दुर्गा मंदिर, सादात के माहपुर स्थित काली मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी के मंदिरों में शक्ति स्वरूपा के पूजन-अर्चन की धूम रही। मां के जयकारों तथा मंदिरों में बज रहे देवी गीतों से आसपास का माहौल पूरे दिन भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें