फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अफसरों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। धामूपुर गांव में शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती की है। सभी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कमान संभाल ली है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम राजेश कुुमार ने सप्लाई विभाग, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के अधिकारियों को खाने-पीने की वस्तुओं की जांच करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था बेहतर करने को कहा है। पीडब्लूडी विभाग को मंच और हैलीपैड की देखरेख करने के साथ वहां कर्मचारियों की तैनाती का भी निर्देश दिया है। उद्यान विभाग की ओर से कार्यक्रम के मद्देनजर 200 शोभादार पौधे गमले सहित उपलब्ध कराए गए हैं। देर शाम तक जिले के उच्चाधिकारियों का जमावड़ा कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एंबुलेंस, छह चिकित्सकीय टीम, फार्मासिस्ट और दवाओं की व्यवस्था सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर किया गया। देर शाम तक जिले के आलाधिकारियों का जमावड़ा धामूपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें