फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

सुहवल। रेवतीपुर ब्लाक के मेदनीपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने अत्याधुनिक सार्वजनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के सफल संचालन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी मेदिनीपुर में स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचे। इस दौरान छात्रों से कई सवाल पूछते हुए स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एमडीएम के संबंध में बच्चों से पूछा तो बच्चों ने बताया कि आज तहरीर बनी है। स्वाद के संबंध में पूछने पर बच्चों ने बताया कि अच्छी बनी है। किताब और ड्रेस मिलने के संबंध में पूछने पर सभी छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर कहा कि ह मिली है। अध्यापकों से बातचीत करते हुए शिक्षा के संबंध में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पर जा धमके। उनके अचानक पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। यहां पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में पूछताछ करते हुए कहा कि विभाग की तरफ से मिलने वाली हर सुविधाओं को पात्र महिलाओं एवं बच्चों को हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की अगर किसी से शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदनीपुर का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य केंद्र पर दवा और ब्लडप्रेशर मशीन न होने पर नाराजगी जाहिर की। डीपीआरओ को स्वास्थ्य केंद्र की जांच करते हुए एक सप्ताह के अंदर इसकी पूरी रिपोर्ट मुझे उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें