करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद के दौरान एक पक्ष की तरफ से फायर झोंकने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। जबकि दूसरा पक्ष का आरोप है कि पुलिस भेदभाव कर रही है। दहशत पैदा करने के लिए फायर झोंकने वाले को पुलिस गिरफ्तार न कर, निर्दोष को पकड़ ली है। ग्रामीणों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली से काफी अंसतोष व्याप्त है।
पीड़ित पप्पू यादव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने के साथ ही चचेरे भाई शैलेंद्र यादव ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग रहा की गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित ने बताया छोटे भाई मुन्ना यादव और अन्य लोगों ने फायर झोंकने वाले शैलेंद्र यादव को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ तमंचा छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले में पूछताछ करने लगी। आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने जब तमंचा के बारे में पूछताछ की गई तो छोटे भाई मुन्ना यादव ने फायर झोंकने वाले के हाथ छीनी गई तमंचा लाकर दे दी। इस पर पुलिस ने हमलावर शैलेंद्र यादव को छोड़ छोटे भाई का चलान कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कर कार्रवाई की गई है।