गाजीपुर। छात्र नेताओं की ओर से नो स्कूल नो फीस को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अभिभावकों से मुलाकात किया गया। इसके तहत चंदन शहीद, मुगलपुरा, बेगम कटरा, चंपा बाग, सुजावलपुर, कपूरपुर क्षेत्रों में अभियान प्रमुखता से चलाया गया। अब तक 700 से अधिक अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सहमिति दी है। अभियान का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अभिनव सिंह का कहना है यदि इसी प्रकार जनता का समर्थन मिलता रहा तो निश्चय ही सरकार को जनता के निर्णय के आगे झुकना पड़ेगा। इस मौके पर आरिफ खान, अतीक राईनी , राकेश यादव, विक्की आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।