फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 21 केंद्रों पर 6969 ने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
लुर्दस कॉवेंट बालिका इंटर कॉलेज से लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हो गई। इसमें पंजीकृत 8760 अभ्यर्थियों में 1791 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 79.55 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। लेखपाल बनने का सपना लेकर परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट से कठिन बताया। उनका कहना था कि कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से जुड़े सवालों ने सबसे ज्यादा समय लिया, जिससे कई छात्रों का समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया था। इसमें 8760 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 21 केंद्र बनाए गए थे। एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के काफी पहले ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई इस परीक्षा में कुल 8760 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 79.55 प्रतिशत यानी 6969 ने परीक्षा दी, जबकि शेष 1791 अनुपस्थित रहे। लेखपाल बनने का सपना लेकर परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों को लेकर चर्चा होती रही। अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) वेद चौहान सहित कई अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। 79.55 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लगभग हर विषय से परीक्षा में प्रश्न पूछे गए थे। कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी बेस्ड सवाल ज्यादा पूछे गए, जिसने उम्मीदवारों को उलझा दिया। - सुभाषचंद्र यादव, भदोही
गणित और सामान्य ज्ञान के कई सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे, जिससे राहत मिली। कंप्यूटर विषय से जुड़े प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। - आदित्य अग्रहरि, मिर्जापुर
यातायात में उत्पन्न हुआ अवरोध
गाजीपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों, विशेषकर महिलाओं के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। केंद्रों के आसपास परीक्षा खत्म होने का इंतजार करने के लिए उन्हें पेड़ों की छाया या दुकानों का सहारा लेना पड़ा। पेपर संपन्न होने के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आए अभ्यर्थियों की भीड़ रवाना होने लगी, जिससे केंद्रों के बाहर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें