रायफल क्लब सभागार में रसोइया को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरीत करतीं राज्यसभा सांसद ड
गाजीपुर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रविवार को राइफल क्लब में किया गया।
डीएम अनुपम शुक्ला की ओर से बताया गया कि जनपद में 6538 रसोइयां हैं, जिनका मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रदेश सरकार की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे वह सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल मे भी अपना इलाज करा सकती हैं। इसके साथ ही किसी तरह की दुर्घटना होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दो लाख रुपये का बीमा कवर भी एवं इनके ड्रेस के लिए 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना रसोइयों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण, सुगम एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। विशिष्ट अतिथि सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना रसोइयों एवं उनके आश्रितों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल माैजूद रहीं। संवाद