फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में 65 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ शर्तों पर जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलने लगी है, लेकिन लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर पुलिस अभी भी सख्ती बरत रही है। पुलिस की तरफ से बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी पुलिस सख्त दिखी। जगह-जगह चेकिंग कर बाइक पर दो सवारी, बिना मास्क और बिना हेलमेट वाले 65 बाइक और चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। दो हजार शमन शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का कोई उल्लंघन न करें, इसके लिए सदर सीओ ओजस्वी चावला सहित सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे है। तीसरे चरण में शर्तों पर जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलने लगी है। ऐसी दुकानों पर भीड़ दिखते ही पुलिस फटकार लगाते हुए लोगों को हटा रही है। इसके साथ ही जगह-जगह वाहन चेकिंग कर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को रौजा तिराहा पर पुलिस यातायाता प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, रजदेपुर चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग की। इस दौरान बाइक पर दो सवारी, बिना हेलमेट और बिना मास्क लगाए घूमने पर 60 बाइक और पांच चारपहिया वाहन का चालान किया। इसके साथ ही दो हजार शमन शुल्क जमा कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम-कानून का उल्लंघन करने वालों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें