फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बार में 28 मिनट में 6.4 मिमी बारिश

विज्ञापन
शहर के शास्त्री नगर चौराहा से बारिश में भींगते जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दो बार में झमाझम बारिश हुई। कुल 28 मिनट में 6.4 मीमी बारिश हुई। जनपद का अधिकतम 33 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस थी।
विज्ञापन

भोर में करीब साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश हुई। करीब 18 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। खिली धूप भी हुई। लेकिन, वातावरण में उमस बरकरार रहा। उमस होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बार-बार अपने माथे के पसीने को पोछते हुए नजर आए। इसके बाद दोपहर 1:41 बजे फिर से बारिश होने लगी।
इस दौरान करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। दूसरे राउंड की बारिश के बाद कुछ हद तक लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद शहर की सड़कें कीचड़ से सन गईं। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जर्जर सड़कों के गड़ढों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें