फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के लिए सक्रिय है कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में किसी मतदाता को परेशानी न हो इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। 25 जनवरी को स्थापित होने के बाद से यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। यहां कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के बाद से लोग इसका लाभ भी ले रहे हैं। काल सेंटर रिपोर्ट के 79 मामले में से 72 का निस्तारण कर दिया गया है। कर्मचारियों की माने तो वह लोगों की शिकायतों को नोट कर तुंरत संबंधित अधिकारी के यहां निस्तारण के लिए भेज दे रहे हैं।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 1950 के साथ ही 0548-2220211 बेसिक फोन भी रखा गया है। इन पर काल कर अधिकतर मतदाता कार्ड, सूची में नाम बढ़वाने समेत कई प्रकार की समस्याओं की जानकारी ले रहे है। तथा उनका निदान करा रहे हैं। अब तक 460 लोगों ने विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली तथा शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से अधिकतर मामले निस्तारित कर दिए गए। काल सेंटर पर आई शिकायतों में जिला लेबल पर आए 14 में 13 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतें आने के बाद कर्मचारी उन्हें सीधे संबंधित अधिकारी के यहां भेज देते हैं। इसके बाद वह अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए निबटा देते हैं। जखनिया विधानसभा में 13 में 12, सैदपुर में चार में से तीन, गाजीपुर 23 में से 21, जमानिया के सभी पांच तथा जंगीपुर की सभी सात शिकायतों को निबटा दिया गया है। इसी प्रकार बलिया लोकसभा के तहत आने वाले मुहम्मदाबाद विधानसभा के सभी चार तथा जहूराबाद के नौ में से सात मामलों को निस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें