फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर छोटे वाहनों का भी नहीं शुरु हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। कभी वाहनों के आवागमन से गुलजार रहने वाला हमीद सेतु अब रात के वक्त सन्नाटे के दौर से गुजर रहा है। इस पर पिछले एक माह से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप है। सेतु में पड़े दरार को दुरुस्त करने के बाद भी छोटे चार पहिया वाहनों का संचालन अभी तक चालू नहीं किया जा सका है, जबकि मंगलवार की शाम सेतु के दोनों तरफ बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया गया है। किसी दुर्घटना की आशंकावश बुधवार को हाइट गेज बैरियर की ऊंचाई नौ फीट की गई। लोगों निराशा के बीच यह चर्चा हो रही है कि जब बैरियर लगा दिया गया तो फिर छोटे वाहनों का संचालन क्यों नहीं सुचारु की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण हमीद सेतु को क्षतिग्रस्त हुए एक माह बीत गए, लेकिन अभी तक बड़े वाहनों का संचालन तो दूर की बात, छोटे चार पहिया वाहनों का भी संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण राहगीरों एवं क्षेत्रीय लोगों की परेशानियां कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। अभी दो दिन पूर्व एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी तरह के बड़े वाहनों को हमेशा के लिए सेतु से आवागमन बंद करने के लिए दोनों तरफ लोहे का हाइट गेज बैरियर लगा दिया था। इसकी ऊंचाई काफी कम होने से संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए बुधवार को बैरियर की ऊंचाई करीब नौ फीट करने में संबंधित कर्मचारी जुटे रहे। लोहे का बैरियर लगाए जाने के चलते अब लोगों की उस उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है कि शायद भविष्य में बड़े वाहन पुल से गुजर सकेंगे। बड़े वाहनों में खासकर बसों का संचालन बंद होने से लोगों अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल सेतु पार करने के साथ ही टुकड़ों में यात्रा करते हुए गंतव्य तक पहुंचाने को विवश होना पड़ रहा है। निराशा के बीच लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि जब सेतु के दोनों तरफ बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया तो छोटे वाहनों के आवागमन के लिए संबंधित विभाग की तरफ से हरी झंडी क्यों नहीं दी जा रही है, जिससे लोगों की परेशानियां कम हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें