फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा-छह में प्रवेश के लिए 55

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए साढ़े पांच हजार से ज्यादा छात्रों के बीच छह अप्रैल को दाखिले की जंग होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनेंगे। एक पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए केंद्रों पर विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा इस बार छह अप्रैल को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 5583 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी जखनिया और सबसे कम भदौरा विकासखंड के बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया के 725, मनिहारी के 393, सादात के 293, सैदपुर 270, देवकली 453, बिरनो के 276, मरदह 414 तथा गाजीपुर के 678 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा करंडा 272, कासिमाबाद 488, बाराचवर 223, मुहम्मदाबाद 357, भांवरकोल 185, जमानिया 250, रेवतीपुर 173 और भदौरा ब्लाक के 133 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा एक पाली में कराई जाएगी। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी प्रवेशपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एमजेआरपी स्थित केंद्र पर सबसे ज्यादा परीक्षार्थी
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में 1978, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 970 तथा राजकीय सिटी इंटर कालेज में 962 विद्यार्थी बैठेंगे। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 678 एवं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 995 विद्यार्थियों के बीच दाखिले की जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें