फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों को लेकर जल निगम संयुक्त समिति का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के तत्वावधान में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होगी तबतक हम सरकार का सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जल निगम में सप्तम वेतनमान लागू किए जाने के लिए शासकीय विभागों में लागू सप्तम वेतनमान संबंधी शासनादेश 20, 22 एवं 23 दिसंबर 2016 को यथावत लागू किया जाना चाहिए। जनवरी 2006 से मार्च 2010 तक छठें वेतनमान के बकाए एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाना चाहिए। उपाध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि जल निगम को पूर्व की तरह शासकीय विभाग में परिवर्तित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया में जब तक समय लगता है तब तक पेंशन एवं वेतन ट्रेजरी से संबद्ध किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारी सभी मांगें जायज हैं और इसे पूरा किया जाना चाहिए। इस मौके पर बृजेश कुमार बिंद, मनीष कुमार, बसंतू राम, अनिल कुमार, प्रदीप चौहान, दिनेश कुमार, धर्मदेव सिंह यादव, शीला देवी, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र प्रताप, श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें