सेवराई(गाजीपुर)। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर समिति संस्था देवकली की ओर से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सहित बिहार प्रांत के पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बिहार के कमरपुर के पहलवान पप्पू यादव ने मऊ के पहलवान शमशेर, रामपुर के नागा पहलवान ने बेमुआ के आनंद पहलवान तथा नागपुर के राहुल ने वीरपुर के अंकित को पटखनी दी। सभी विजयी प्रतिभागियों को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शील्ड एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से साफा पहना कर मुख्य अतिथि एवं पहलवानों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कुश्ती दमखम का खेल है। आज की पीढ़ी भले ही इन सब खेलों से दूर हो गई है लेकिन इन सब खेलों के आयोजनों से युवा पीढ़ी उत्साहित होती है। प्रतियोगिता के रेफरी रामाशंकर सिंह और कमेंट्रेटर जयकरन मास्टर और योगेश्वर सिंह संयुक्त रूप से रहे। इस मौके पर सचिव रजनीश सिंह, विष्णु सिंह, धीरेंद्र, उपेंद्र सिंह, हृदय राय, भुल्लन राय, पूर्व प्रधान कालिका कुशवाहा, रोशन कुशवाहा, अशोक, अनिल यादव, विजय गुप्ता, मिट्ठू सिंह, रामनिवास कुशवाहा, विजय यादव, कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा आदि उपस्थित थे।