फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी और इनफार्मेशन टेक्नोलाजी की परीक्षा 134 ने छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन बारहवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी एवं दसवीं के छात्रों की इनफार्मेशन टेक्नोलाजी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों कक्षाओं के 2895 में 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश छात्रों के चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई। पहले दिन बारहवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी एवं दसवीं की इनफार्मेशन टेक्नोलाजी की परीक्षा आयोजित हुई। इन दोनों परीक्षा में 2895 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 2761 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे। शेष 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में 831 में 776 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 55 ने परीक्षा नहीं दी। इनफार्मेशन टेक्नोलाजी में 17 में 15 उपस्थित तथा दो अनुपस्थित रहे। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर 356 परीक्षार्थियों में से 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं 333 ने परीक्षा दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 402 परीक्षार्थियों में से दस अनुपस्थित तथा 392 परीक्षा में उपस्थित रहे। सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आर लाल ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में 326 में 318 उपस्थित तथा आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं दसवीं की परीक्षा में 216 में 204 उपस्थित एवं बारह ने परीक्षा नहीं दी। रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 236 में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 231 परीक्षा में बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 418 में 400 उपस्थित तथा 18 अनुपस्थित रहे। पांच मार्च को बारहवीं कक्षा के छात्रों की फिजिक्स प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश छात्र प्रसन्नचित दिखाई दिए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र बढिय़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें