फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गूढ़ और ब्रह्म विद्या है स्वर्वेद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विहंगम योग संत समाज शहरी क्षेत्र शाखा की ओर से रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद स्वर्वेद झांकी गांधी पार्क पहुंची जहां सत्संग किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संयोजक सुरेश प्रसाद लाल ने कहा कि स्वर्वेद एक गूढ़ ब्रह्म विद्या है जो आत्मा परमात्मा के संबंध को व्यक्त करता है। जो सदगुरु की शरण में आ कर इस गूढ़ रहस्य को समझ गया उसका मोक्ष तय है। स्वर्वेद की झांकी गांधी पार्क से निकाली गई। जो लाल दरवाजा, स्टीमरघाट, झून्नूलाल चौराहा, महुआबाग, मिश्रबाजार कोतवाली होते हुए फिर पार्क में वापस आ गई। इस दौरान गाजा बाजा के साथ विहंगम योगी सदाफल महाराज, धर्मचंद्र और स्वतंत्रदेव जी के चित्र ले कर चल रहे थे। पीछे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफेद ध्वजा लेकर भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जहां से भी यह शोभा यात्रा गुजर रही थी वहां का वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था। पार्क में आयोजित सत्संग में रामचंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीवन में व्यवहारिक कार्यो के बीच सुख शांति होना आवश्यक है। यह बातें धर्म से जुड़ कर ही सीखा जा सकता है। शंभू लाल ने कहा कि मृत्यु अटल है। यह जानते हुए भी लोग सासंरिक माया के पीछे भाग रहे है। रमाशंकर लाल ने स्वर्वेद की विस्तार से व्याख्या किया। अंत में प्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर रमाशंकर कुशवाहा, रामजी सिंह, आशा, नरेन्द्र, शारदा, सुखराम, मंजू देवी, विभूति राय, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें