फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने में बैंक की भूमिका सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदान के पास स्थित यूनियन बैंक प्रशिक्षण संस्थान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट और वूमेन्स टेलर के बैच के महिला पुरुषों को बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय नारायण और क्षेत्रीय प्रबंधक काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक भीमा राम ने प्रशिक्षुओं को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख ने जिले के बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आज के समय में नारी शक्ति की प्रशंसा की और कहा आज के समय में नारी शक्ति कहीं किसी से किसी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने पारिवारिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने के साथ स्वयं अपने पैरों पर खड़ा होने की सलाह दी। इस अवसर पर क्षेत्र प्रबंधक ग्रामीण बैंक ने बेरोजगारों को आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिले के बेरोजगारों को सलाह दिया कि इस प्रशिक्षण संस्थान में आकर नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करें। निदेशक विनोद प्रसाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संकाय प्रमुख सुशांत श्रीवास्तव, शारदा देवी, राधा रानी उपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें