फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के कार्डधारकों को जल्द मिलेगा राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिले को पांच लाख 88 हजार से अधिक राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इसका वितरण सभी तहसीलों को कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को धारकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के कार्ड धारकों की बारी आई है। इसके लिए राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। पांच लाख 88 हजार 828 पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसमें पांच लाख 30 हजार 984 पात्र गृहस्थी कार्ड तथा शेष 57844 अंत्योदय कार्ड है। हाल ही में जिले को उपलब्ध हुए सभी राशन कार्डों का वितरण तहसीलवार कर दिया गया है। इन दिनों कार्डों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। ग्रामवार छंटाई करने के बाद राशन कार्डों को संबंधित विकास खंडों पर भेज दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी की ओर से सेक्रेटरी के माध्यम से कार्डों का वितरण कराया जाएगा। अंत्योदय कार्ड लाल रंग का नि:शुल्क होगा, जबकि पात्र गृहस्थी का सफेद रंग के कार्ड का शुल्क 10 रुपये प्रति कार्ड निर्धारित है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित कार्डधारकों को इस माह कार्ड का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें