गाजीपुर। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर पीजी कॉलेज के छात्रों की ओर से चलाया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
छात्रसंघ के उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि जब तक कॉलेज प्रशासन हमारी मांगों पर पूरी तरह से ध्यान नही देता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि छह जनवरी से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अगर किसी भी छात्र की तबियत खराब होती है तो उसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। कहा कि पुस्तकालय में नई पुस्तकें लाए जाने तथा शिकायत पेटिका लगाए जाने आदि सभी मांगे जायज हैं। इस मौके पर सुधांशु तिवारी, अभिषेक पांडेय, उजाला जायसवाल, बिट्टू सिंह, अंकित यादव, आकाश तिवारी, अनुज कुमार भारती, प्रवीण विश्वकर्मा, वैभव सिंह, शशांक तिवारी, अमन कुमार यादव, वरूण राय, विकास यादव, विक्रम प्रताप सिंह, मुकेश चौधरी, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।