फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिस्थितियों की दास नहीं होती प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदगंज। प्रतिभा कभी परिस्थितियों की दास नहीं होती है। वह जहां और जिस हाल में रहे अपनी मेधा का परिचय दे ही देती है। इस बात को आज एक बार फिर इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपने ज्ञान का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर साबित कर दिखाया है।
यह बातें सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलासी नंदगंज में जय मां काली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों पार्वती प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय एवं शुभम खरवार तृतीय को पुरस्कार प्रदान करने के बाद प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री मिश्र ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उनका अपना घर होता है। उनके श्रेष्ठ गुरु माता-पिता होते हैं। अगर बचपन से ही उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले तो संसाधन विहीनता के बावजूद अमीरी-गरीबी एवं विषम से विषम परिस्थितियों की सारी सीमाएं तोड़कर वह देश एवं समाज में एक सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने माता-पिता, गुरु एवं क्षेत्र का मान-सम्मान, गौरव बढ़ाते हैं। इन्हें सफलता के शीर्ष पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए गांव-गांव ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गौड़, छविनाथ प्रधान, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, रामविजय यादव, हीरालाल बिंद, बासुदेव बिंद, किशोर यादव, बलवंत, संजय, राधेश्याम बिंद, रमेश बिंद, सुदामा बिंद, राजाराम बिंद, अमरनाथ यादव, रमेश बिंद, भरत यादव, राहुल गौड़, मनोज पांडेय, दीपक वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अन्नू पांडेय, छन्नू सैनी, पंकज दुबे, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें