गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर गायत्री परिवार की बैठक हुई। इसमें छह जनवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या के आगमन के संबंध में विचार किया गया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया की बलिया में चल रहे 108 कुंडीय अश्वमेघ महायज्ञ के दीप यज्ञ को संबोधित करने के लिए डॉ. पांड्या का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर शिवजी तिवारी, राजनारायण पांडेय, मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह, अंकुर राय, युवा प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव, मारुति नंदन, सदाशिव राय, लवहर सिंह यादव, अनिल सिंह, अजीत सिंह उपस्थित थे।