फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसिया को हराकर सुल्तानपुर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कालेज के परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 46वीं अंतर प्रांतीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय/भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। इसके पहले सेमीफाइनल में सुल्तानपुर ने गत विजेता उसिया को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। कोई निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया, जिसमें सुल्तानपुर ने उसिया को 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका चुन्नू मिश्रा एवं उद्घोषक की सुरेंद्र राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें