फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से सोमवार को मिला। इस दौरान उन्हें पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा कि विगत कई महीनों से इसाई मिशनरी द्वारा बिना प्रशासन की अनुमति के धर्मसभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराए जाने का कार्य किया किया जा रहा है। इसकी जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से दिए जाने के बाद भी संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि इसका ताजा उदाहरण बीते नौ दिसंबर को सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में धर्म परिवर्तन कराए जाने का है, जिसकी सूचना सैदपुर कोतवाली को देने के बाद भी उसने संचालक को इसकी सूचना दे दी, जिससे पुलिस के पहुंचने से पहले ही धर्म परिवर्तन कराने वाले वहां से फरार हो गए। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं प्रशासन धर्म परिवर्तन कराने वालों के साथ मिला हुआ है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रतिनिधिमंडल में मनीष सिंह, अखंडप्रताप सिंह, सौरभ सिंह, पंकज सिंह, गौरव, राकेश सिंह, गर्वजीत सिंह, त्रिभुवन सिंह, विशाल सिंह, अनूप सिंह, वैभव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें