जमानिया(गाजीपुर)। यातायात माह के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कई इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच वाहनों का चालान और एक को सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया।
यातायात माह के मद्देनजर पुलिस ने पांडेय मोड़, बड़ेसर तिराहा आदि स्थान पर वाहन चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया। लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए बिना हेलमेट के बाइक न चलाने की अपील की। बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने से ही ज्यादातर लोगों की मौत होती है। अगर सिर पर हेलमेट रहेगा तो गंभीर चोट नहीं लगेगी। नशे की हालत में वाहन कतई न चलाएं। चार पहिया वाहन चालकों से कहा कि किसी भी हाल में वाहन के शीशे पर काली फिल्म नहीं लगाए। यह नियम विरुद्ध है।