फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान वैज्ञानिक थे भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त सशक्त युवा संगठन की ओर से देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम की 87 वीं जयंती स्टेशन रोड स्थित एक होटल में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. पीएन सिंह ने कहा कि भारतरत्न डा. कलाम महान वैज्ञानिक थे। वह पूरे देश के युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की दशा एवं दिशा बदलने में लगा दी। उनके लिए पद का कोई महत्व नहीं था। इस अवसर पर गणेशजी, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सुरजीत, शीर्षदीप, मुहम्मद खालिद, रिशू, एहतेशाम, राहुल, वागीश पांडेय, विमला मिश्र, रश्मि शाक्य, डा. रामव्यास तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नीरज एवं संचालन डीके तरुण ने किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बालिका विद्यालय में देश के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी लगा कर अप नी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने डा. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एसकेबीएम कॉलेज के प्रबंधक गुलाम मजहर खान, थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र, सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रधानाचार्या वीणा सिंह, पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रजनीकांत, हेमंत शुक्ला, संजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें